Search
Close this search box.

अहरौरा में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और लाइव संबोधन कार्यक्रम का आयोजन

मिर्जापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अहरौरा नगर में स्वच्छता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और मोदी जी का लाइव संबोधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में देखा गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा के चिकित्सा अधीक्षक मनोज सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज सोनकर (मंडल अध्यक्ष), कृष्णा तिवारी (मंडल महामंत्री व अभियान संयोजक), विनोद पटेल (महामंत्री व सहसंयोजक), उमाशंकर प्रजापति (उपाध्यक्ष व सहसंयोजक) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों का धनंजय यादव, मौर्य जी, सत्येंद्र जी और मंगल सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राजकुमारी देवी (मंडल उपाध्यक्ष), गिरधारी विश्वकर्मा, धीरज केसरी, संतोष भारती, गोपाल केसरी, सभासद संजय पटेल, सभासदपति मयंक जायसवाल, सुभाष सोनकर, माखन सिंह, प्रभु मौर्य, अशोक, सभासद प्रेम केसरी और अजय मौर्या प्रमुख रहे।

रिपोर्ट- अनूप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें