चंदौली: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में चल रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में राजभाषा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने किया। क्विज प्रतियोगिता में उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडल के सभी विभाग राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और बढ़ावा दें। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल हिंदी के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करती हैं बल्कि उसके प्रयोग और प्रसार में भी सहायक होती हैं।









