नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 4 में से 3 पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को केवल एक पद से संतोष करना पड़ा।
जीत का ब्योरा
- अध्यक्ष पद – ABVP के आर्यन मान विजयी
- उपाध्यक्ष पद – NSUI के राहुल झांसला को जीत
- सचिव पद – ABVP के कुणाल चौधरी विजयी
- संयुक्त सचिव पद – ABVP की दीपिका झा ने दर्ज की जीत
इस तरह ABVP ने एक बार फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत साबित की है।









