Search
Close this search box.

लखनऊ: डायल–112 टेलीकॉलर साक्षी वर्मा 29 अगस्त से लापता, दोस्त सचिन से था विवाद, तलास में जुटी पुलिस

लखनऊ: यूपी पुलिस की डायल–112 में कार्यरत टेलीकॉलर साक्षी वर्मा 29 अगस्त से रहस्यमय तरीके से लापता है। जानकारी के अनुसार उस रात वह अपने दोस्त सचिन के साथ स्कूटी से रिवर फ्रंट गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने संदेह के आधार पर सचिन को जेल भेज दिया है। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उस रात उसका और साक्षी का झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने साक्षी का मोबाइल छीन लिया और फिर अकेले ही घर लौट गया। उसके बाद साक्षी कहाँ गई, इसकी जानकारी उसके पास नहीं है।

लखनऊ से गाजीपुर तक बहने वाली गोमती नदी में पुलिस अब तक कई बार सर्च ऑपरेशन चला चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच में यह भी सामने आया कि सचिन और साक्षी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। जिस रात घटना हुई, उस समय दोनों के बीच किसी तीसरे शख्स को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शख्स साक्षी का रिश्तेदार भी हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें