कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर शहर से 100 किलोमीटर दूर फेंक दिया। आरोपी ने इस वारदात में अपने दोस्त की मदद ली और सनसनी यह है कि शव फेंकने से पहले उसने सेल्फी भी ली।
पुलिस के अनुसार, प्रेमी और उसके दोस्त ने गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली है। घटना ने इलाके में दहशत और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।







