मिर्जापुर: शारदीय नवरात्र मेले के दौरान पुलिस का सेवाभाव लोगों के लिए उदाहरण बन रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में, पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराने में निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
23 सितंबर को जनपद भदोही से आई 104 वर्षीय वृद्धा को विंध्याचल धाम में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कराने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर की मौजूदगी में पुलिसकर्मी सूर्यबली और रवि यादव ने वृद्धा को सहारा देकर झांकी दर्शन करवाया।
वृद्धा ने पुलिस के इस सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, इस पहल की स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी प्रशंसा की और इसे पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
यह कदम इस बात का प्रतीक है कि नवरात्र मेला जैसे बड़े आयोजन में पुलिस सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए भी तत्पर रहती है।









