Search
Close this search box.

सहारनपुर के SSP ने नवरात्र व शाकुंभरी मेला ड्यूटी से गायब 16 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

सहारनपुर: नवरात्र और शाकुंभरी मेला ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी ने बड़ी कार्यवाही की। ड्यूटी से गायब पाए गए कुल 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:

  • निरीक्षक संजय कुमार
  • उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह
  • महिला उप निरीक्षक मनबीरी सिंह
  • मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार, अरुण सोलंकी, भोपाल सिंह
  • आरक्षी रविन्द्र कुमार, रोबिन कुमार, मुनीश कुमार
  • महिला मुख्य आरक्षी निर्मला
  • रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, धनंजय सरकार, अशोक कुमार, योगेन्द्र सिंह, हरिओंम सिंह, भोपाल सिंह

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा, “त्योहार और मेले के दौरान ड्यूटी से गायब होना गंभीर अपराध है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।” यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें