कौशाम्बी: जिले के मंझनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में एक अनूठी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा। शाबरीन बानो ने अपने प्रेमी अभिषेक सोनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा।
विवाह के दौरान शाबरीन ने अपना नाम बदलकर सीता रख लिया और मंदिर में सात फेरे लेकर अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाया। यह शादी दोनों समुदायों के बीच समानता और प्रेम का प्रतीक बनी, जिसे स्थानीय लोगों ने भी सराहा।









