Search
Close this search box.

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सादे समारोह में सम्मान

वाराणसी। अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुल 5 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया। समारोह में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकार विरेन्द्र यादव समेत लेखा और कार्मिक विभाग के निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक का संबोधन

अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे आपके परिश्रम और योगदान से नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी मंडल कार्यालय हमेशा आपके लिए खुला रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को सेवा मेडल, पीपीओ और मेडिकल कार्ड प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का मार्गदर्शन

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र और पीपीओ संबंधित दस्तावेजों की जानकारी दी और कहा कि आपने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय रेलवे को दिया है, किसी भी समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी

30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस प्रकार हैं:

  • मुसाफिर यादव – कार्यालय सहायक, मंरेप्र कार्मिक, वाराणसी
  • अनिल कुमार सिंह – मुख्य टिकट निरीक्षक, गोरखपुर
  • छोटू – डीजल तकनीशियन, छपरा
  • मुन्ना यादव – वरिष्ठ तकनीशियन, ऊर्जा, वाराणसी
  • जोगनाथ यादव – ट्रैक मेंटेनर, सलेमपुर

समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें