Search
Close this search box.

मिर्जापुर: जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने आज जनपद मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में पंजीकृत कुल 6 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया। इस कार्यवाही में कुल 15 किलो 550 ग्राम गांजा विनष्टीकरण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,88,750 रुपये बताई गई है।

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित “ऑपरेशन क्लीन” विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी और नियंत्रित पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्यवाही को मानक प्रक्रियाओं के अनुसार संपन्न किया।

निस्तारण का तरीका

अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया क्षेत्र में स्थित “संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड” के इन्सिनेटर के माध्यम से किया गया।

कमेटी का गठन और सदस्य

  • अध्यक्ष: सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर
  • सदस्य: ओम प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन
  • सदस्य: अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी, सदर

कमेटी के गठन और कार्यवाही का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भंडारण और निस्तारण को सर्वोच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें