Search
Close this search box.

गाजीपुर: जंगीपुर प्रशासन की लापरवाही, नो-एंट्री में घुसा ट्रक – बड़ा हादसा टला

गाजीपुर। जंगीपुर में प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नो-एंट्री लागू होने के बावजूद एक ट्रक बाजार में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट में लगे लाइट को बुरी तरह तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गनीमत यह रही कि घटना स्थल पर भीड़ न होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक और उसके चालक को रोका और घटना की सूचना प्रशासन को दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें