Search
Close this search box.

लखनऊ: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, कई प्रस्ताव पारित – शिक्षक विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) की प्रांतीय बैठक दारुल शफा, विधायक निवास, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने की, जबकि प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्यम शिवम सुन्दरम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य प्रस्ताव इस प्रकार रहे—

  • मई 2025 में नियुक्त 449 सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं 49 प्रवक्ताओं का वेतन भुगतान शपथ-पत्र के आधार पर किया जाए।
  • खण्ड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति में बढ़े हुए 34% कोटा को निरस्त किया जाए।
  • ऑनलाइन स्थानांतरण प्राप्त कर चुके शिक्षक/शिक्षिकाओं को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए।
  • आकांक्षी जनपदों के लंबित स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
  • एलटी एवं प्रवक्ता संवर्ग की लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
  • राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की ऑफलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए।
  • अम्बरीश मिश्र को जनपद श्रावस्ती का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
  • उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ (लल्लन पांडेय गुट) से संबद्धता की स्वीकृति दी गई।

बैठक में पारित प्रस्तावों के आधार पर एक ज्ञापन तैयार कर शिक्षक विधायक, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी को सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त कर उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इस पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें