Search
Close this search box.

मिर्जापुर: दो अक्टूबर गांधी जयंती पर एकली में हुआ शानदार कबड्डी आयोजन

मिर्जापुर। ग्राम सभा एकली (सरिया) में दो अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर शानदार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र और दूर-दराज के गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश कुमार सिंह, मंडल संयोजक भाजपा ने किया। उन्होंने सकरौडी की टीम और दादो की टीम के खिलाड़ियों के बीच टॉस कराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान कमेटी के लोगों और खिलाड़ियों द्वारा सुरेश कुमार सिंह का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। उनके साथ ही सतेंद्र सिंह, गुलाब सिंह और निरंजन सिंह का भी स्वागत किया गया।

सुरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी हमारे देश का बहुत पुराना खेल है। पहले यह हर गांव में खेला जाता था, लेकिन अब इसके खिलाड़ी कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल को आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने एकली ग्राम सभा और आयोजन में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मदन सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, विवेकानंद सिंह, आलोक कुमार, संदीप कुमार, विनय सिंह सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अनूप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें