Search
Close this search box.

Varanasi: डीएम ने बैठक में काशी सांसद सांस्कृतिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Varanasi: विगत वर्ष की भांति जनपद में काशी सांसद सांस्कृतिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा। इसको लेकर डीएम एस. राजलिंगम ने अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में बैठक की।

उन्होंने कहा की विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता, काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, काशी सांसद खेल प्रतियोगिता, काशी सांसद स्केच/पेंटिंग प्रतियोगिता, काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता, काशी सांसद टूरिस्ट गाइड आई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।

अक्टूबर के मध्य से प्रतियोगिताओं हेतु पंजीकरण का कार्य शुरू होगा तथा माह दिसंबर तक उक्त प्रतियोगिताओं के संपन्न कराया जाना है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि उक्त प्रतियोगिताओं के वृहद एवं भव्य आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लिया जाय।

प्रतियोगिताओं हेतु स्पष्ट नियम एवम शर्ते, आयोजन स्थलों का चयन, मेडल, प्रमाण पत्र आदि की तैयारी सुनिश्चित करे। काशी की विभिन्न थीमों पर आयोजित होने वाली उक्त प्रतियोगिताओं में अधिक से आदि भागीदारी हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम वि/रा, एडीएम प्रोटोकॉल, एसडीएम सदर, अपर नगर आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, सहायक नगर आयुक्त, खंड शिक्षाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें