Nobel Award 2025: नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में मानवता को महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए इस साल तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नोबेल समिति ने बताया कि इस बार यह पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को दिया जाएगा। इन तीनों को यह सम्मान प्रतिरक्षा सहिष्णुता (Immune Tolerance) से संबंधित उनके महत्वपूर्ण शोध और खोजों के लिए दिया गया है।
समिति ने कहा कि इन खोजों ने मानव प्रतिरक्षा प्रणाली को समझने और उससे संबंधित बीमारियों के इलाज में नई संभावनाओं को जन्म दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन खोजों से भविष्य में ऑटोइम्यून रोगों और अंग प्रत्यारोपण में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
नोबेल पुरस्कार 2025 की शृंखला के तहत आगामी दिनों में भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी विजेताओं की घोषणा की जाएगी।








