Search
Close this search box.

गाजीपुर: मिशन शक्ति के तहत मेडिकल कालेज में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान (पाँचवाँ चरण) के तहत गाजीपुर पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, और सीओ सिटी शेखर सेंगर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने कहा, “मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का सशक्त संकल्प है। हर महिला को निर्भय होकर समाज में आगे बढ़ने का पूरा अधिकार है, और पुलिस प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।”

कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉक्टर आनंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग बनती हैं।”

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के शिक्षकों और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मिशन शक्ति अभियान के इस आयोजन ने कॉलेज परिसर में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया और छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें