Search
Close this search box.

गाजियाबाद: एक साल बाद जेल से वापस आया आसिफ तो पत्नी मिली प्रेग्नेंट, फिर हुआ खूनी खेल…..

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 7 अक्टूबर की रात हुई युवक आसिफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अरशी, उसके प्रेमी रिहान, और तीन अन्य साथियों बिलाल, जीशान और उमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, दो आरोपी गुलफाम और दानिश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक आसिफ ड्रग तस्करी के मामले में जेल गया था और करीब एक साल बाद रिहा हुआ था। जेल से लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी अरशी गर्भवती है और उसके पति के दोस्त रिहान से अवैध संबंध हैं।

भंडाफोड़ होने के बाद अरशी और रिहान के मिलने-जुलने में दिक्कत आने लगी। दोनों ने मिलकर आसिफ की हत्या की साजिश रची। इसके लिए रिहान ने अपने साथियों की मदद से 7 अक्टूबर की रात गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक और सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें