सोनभद्र। दुद्धी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ ने की।

बैठक में पूर्व सांसद नागेंद्र कुशवाहा और पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में तय किया गया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 11 नवंबर को दुद्धी विधानसभा स्तर पर आठ किलोमीटर लंबी एकता दौड़ (यात्रा) निकाली जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौड़, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडे, संजू तिवारी, दीवान सिंह गौड़, धर्मेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश गुप्ता, मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल, मोनू सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









