Search
Close this search box.

वाराणसी में चार घंटे रहेंगे उपराष्ट्रपति; राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत, 31 अक्टूबर को करेंगे नाटकोटटम धर्मशाला का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 31 अक्टूबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। अपने चार घंटे के प्रवास के दौरान वे सिगरा क्षेत्र स्थित नाटकोटटम धर्मशाला का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति दोपहर 3 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और भगवान विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे।

दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति सिगरा स्थित नाटकोटटम धर्मशाला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। उद्घाटन समारोह के उपरांत उपराष्ट्रपति शाम 7 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें