Search
Close this search box.

वाराणसी में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 34 बैंक के एटीएम कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक अंतरराज्यीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 34 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तारी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास पुराने टिकट घर के समीप सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभव कुमार आचार्य (35 वर्ष) पुत्र कृष्ण चंद्र, निवासी कृष्णापुर शासन, थाना बालीचंद्रपुर, जिला जाजपुर (उड़ीसा), हाल पता रूम नंबर 205, नयागांव जीप कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर वाराणसी, उड़ीसा और महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना कैंट, वाराणसी में आरोपी पर दो मुकदमे (धारा 318(4)/303(2) बीएनएस एवं अन्य धाराएं) दर्ज हैं। उड़ीसा के खुर्दा जनपद में थाना बालीपटरा में दो, और फूलनकरा थाना में एक मुकदमा पंजीकृत है। महाराष्ट्र के साकीनाका थाने (मुंबई) में भी एक मुकदमा दर्ज है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन का पर्यवेक्षण डीसीपी वरुणा जोन, एडीसीपी, और एसीपी कैंट सर्किल द्वारा किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह,
आरक्षी नागेंद्र कुमार और संजय शामिल रहे।

एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी के अंतरराज्यीय नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें