Search
Close this search box.

कानपुर: शादी करके फर्जी मुकदमें में फसाने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, बैंक मैनेजर और दो दरोगाओं को ठगने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कानपुर। मेरठ की रहने वाली एक जालसाज लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी को कानपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवती ने एक बैंक मैनेजर और दो पुलिसकर्मियों से शादी की और प्रेम जाल में फंसाकर उनसे रेप के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर मोटी रकम ऐंठी।

ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ के अनुसार, ग्वालटोली थाने में तैनात रहे दरोगा आदित्य कुमार ने कुछ माह पहले दिव्यांशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2024 को आदित्य ने दिव्यांशी से शादी की थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही विवाद शुरू हो गया।

पुलिस के पास पहले ठोस सबूत न होने और आरोपी के बेहद शातिर तरीके से पहचान छिपाने के कारण गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही थी। कई महीनों की तलाश के बाद पुलिस ने सोमवार को महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर दिव्यांशी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, दिव्यांशी पहले सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी करती थी ताकि किसी को संदेह न हो। शादी के बाद वह अपने पति पर दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराती थी और समझौते के नाम पर भारी रकम वसूलती थी। यह सिलसिला वह लंबे समय से चला रही थी।

दरोगा आदित्य भी इसी जाल में फंस गए थे। शादी के कुछ महीनों बाद विवाद होने पर दिव्यांशी ने आदित्य के खिलाफ कई आरोप लगाकर नवंबर 2024 में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में ड्रामा किया था। बाद में आदित्य की शिकायत पर जांच शुरू हुई और एक-एक कर सच सामने आता गया।

पुलिस का कहना है कि दिव्यांशी ने कई महीनों तक पुलिस को झूठे तथ्यों से गुमराह किया, लेकिन अब उसके खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें