Search
Close this search box.

वाराणसी: काशी में होगा भव्य ‘सांसद बाल कवि सम्मेलन 2025’ मिलेगा 50 हजार तक का नकद पुरस्कार

वाराणसी। साहित्य और संस्कृति की विश्वधनी नगरी काशी अब नन्हे साहित्यकारों को एक बड़ा मंच देने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से नगर निगम वाराणसी की ओर से ‘काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की काव्य प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं को 50 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन तीन चरणों—विद्यालय स्तर, ब्लॉक/जोनल स्तर और जिला स्तरीय फाइनल—में होगा। ग्रैंड फिनाले 5 और 6 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

महापौर का आह्वान

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी विद्यालयों, अभिभावकों और साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक बच्चों को पंजीकृत कराने की अपील की।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करेगा और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता के थीम

बच्चों के लिए काव्य रचना हेतु विशेष थीम निर्धारित की गई हैं—

  • अविनाश काशी
  • संवर्ती काशी
  • देशभक्ति
  • मां गंगा
  • महादेव

पुरस्कार राशि

प्रथम पुरस्कार: ₹50,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹30,000

तृतीय पुरस्कार: ₹20,000

प्रतियोगिता का ढांचा

प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया है—

  • ग्रुप 1: कक्षा 6 से 8
  • ग्रुप 2: कक्षा 9 से 12

आयोजन कार्यक्रम

  • ऑनलाइन पंजीकरण: 24 नवंबर 2025 तक
  • विद्यालय स्तर: 26–28 नवंबर 2025
  • ब्लॉक/जोनल स्तर: 1–3 दिसंबर 2025
  • जिला स्तरीय फाइनल: 5–6 दिसंबर 2025

Leave a Comment

और पढ़ें