Search
Close this search box.

घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस

घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का आज सुबह इलाज के दौरान मेदांता लखनऊ अस्पताल में निधन हो गया। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वाराणसी से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, विधायक सुधाकर सिंह हाल ही में मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौट रहे थे। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया। लगातार उपचार के बावजूद आज सुबह उनका निधन हो गया। सुधाकर सिंह ने 2023 के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराकर घोसी सीट पर जीत दर्ज की थी। विधायक के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Comment

और पढ़ें