Search
Close this search box.

बलिया: अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को मनियर पुलिस ने खेजुरी मोड़ से दबोचा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले के वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना मनियर पुलिस टीम आज 20 नवंबर 2025 को उ0नि0 संजय कुमार यादव तथा हमराह हे0का0 श्याम सुंदर यादव क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने खेजुरी मोड़ के पास घेराबंदी कर अभिषेक चौहान (उम्र 21 वर्ष) पुत्र स्व. अच्छेलाल चौहान, निवासी पिलुई थाना मनियर, को सुबह लगभग 10:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

अभिषेक चौहान के खिलाफ मु0अ0सं0 134/24 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त पहले भी इसी तरह के मामले में वांछित रहा है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 342/23, धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट, थाना मनियर में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस टीम में उ0नि0 संजय कुमार यादव, हे0का0 श्याम सुंदर यादव, थाना मनियर शामिल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें