Search
Close this search box.

गाजीपुर: मंजुई में करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के मंजुई गांव में गुरुवार को करंट लगने की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी त्रिलोकी राम पानी की मोटर चालू करने के लिए स्विच दबाने पहुंचे थे। उसी दौरान पास में पड़े कटे हुए तार से करंट रिस रहा था, जिसकी चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया।

तेज़ झटका लगने से त्रिलोकी राम अपना संतुलन खो बैठे और वहीं पास की दीवार से टकरा गए, जिससे उनके सिर में गहरा घाव हो गया। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि कटे हुए तार की जानकारी पहले भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत न होने से यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग के प्रति नाराज़गी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग लापरवाही पर रोक लगाने के लिए उचित कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ब्यूरोचीफ : संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें