Search
Close this search box.

बाराबंकी: विदाई से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, दुल्हा तीन बीघा जमीन बेचकर लाया था बारात

बाराबंकी। जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना बंकी कस्बे के दक्षिण टोला क्षेत्र की है, जहाँ मंगलवार रात बड़े धूमधाम से बारात का स्वागत किया गया था।

दूल्हा सुशील गौतम, निवासी बाबागंज, करीब 11 वैनों में 90 से अधिक बारातियों के साथ दुल्हन पल्लवी के घर पहुँचा था। जयमाल से लेकर सात फेरे तक सभी रस्में सही समय पर सम्पन्न हुईं और पूरा माहौल खुशियों से भरा हुआ था।

लेकिन बुधवार सुबह, जब विदाई की तैयारी शुरू हुई, तभी दूल्हे पक्ष को पता चला कि दुल्हन अचानक लापता है। खोजबीन के दौरान यह बात सामने आई कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। यह खबर फैलते ही घर का माहौल खुशी से मातम में बदल गया और दूल्हा सदमे में आ गया।

सूत्रों के अनुसार, तीन महीने पहले दोनों परिवारों ने विवाह के लिए सहमति दी थी, और शादी के खर्च पूरे करने के लिए दूल्हे ने अपनी तीन बीघे जमीन तक गिरवी रख दी थी। धूमधाम से हुआ स्वागत और पूरी रात चले वैवाहिक कार्यक्रमों के बाद सुबह हुई इस घटना ने दोनों परिवारों को स्तब्ध कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें