Search
Close this search box.

जामनगर में AAP विधायक गोपाल इटालिया पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों की पिटाई से आरोपी घायल, गिरफ्तार

गुजरात। जामनगर में आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात जोड़ो अभियान के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब भाषण दे रहे AAP विधायक गोपाल भाई इटालिया पर एक युवक ने अचानक जूता फेंक दिया। घटना मंगलवार को आयोजित एक पार्टी मीटिंग के दौरान हुई, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही युवक ने जूता फेंका, इटालिया के मंच के पास मौजूद लोग भड़क गए। समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल युवक को गुरु गोविंद सिंह (G.G.) हॉस्पिटल, जामनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार जूता फेंकने वाले युवक की पहचान छत्रपालसिंह जडेजा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना को लेकर गोपाल इटालिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि यह हमला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। जूता फेंके जाने और उसके बाद हुई अफरा-तफरी के कारण कार्यक्रम कुछ देर तक बाधित रहा, साथ ही मौके पर कुछ कुर्सियां भी टूट गईं।

Leave a Comment

और पढ़ें