Search
Close this search box.

वाराणसी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर प्रदेश व देश में उत्कृष्ट सेवाओं का मॉडल बना

वाराणसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर को शासन की मंशा के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसके चलते यह केंद्र प्रदेश और देश दोनों के लिए एक मॉडल हेल्थ सेंटर के रूप में उभर रहा है। यहां मरीजों को 24×7 इलाज, भर्ती, ऑपरेशन और जांच की पूर्णतः नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत टोकन सिस्टम आधारित पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।

अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव ने बताया कि अब तक 1.50 लाख से अधिक मरीजों का ओपीडी में नि:शुल्क उपचार, 10 हजार से ज्यादा मरीजों का भर्ती उपचार, 5 हजार से अधिक मरीजों को रात की इमरजेंसी सेवा दी जा चुकी है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीएचसी चोलापुर को राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास पुरस्कार और प्रदेश स्तर पर नौ बार कायाकल्प सम्मान मिल चुका है।

विशेष सुविधाएं

सर्जरी सेवाएं (दैनिक उपलब्ध)

  • जनरल सर्जरी
  • ऑर्थोपेडिक सर्जरी
  • महिला व पुरुष नसबंदी
  • हाइड्रोसील
  • गॉलब्लैडर स्टोन
  • सी–आर्म मशीन द्वारा जटिल हड्डी सर्जरी

स्त्री रोग एवं प्रसूति सेवाएं – सीजेरियन सुविधा

सीएचसी चोलापुर हाई रिस्क प्रेगनेंसी में सिजेरियन सुविधा प्रदान करने में प्रदेश में अग्रणी है। प्रतिदिन स्त्री रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता के साथ—

  • सुरक्षित प्रसव
  • जटिल प्रसव
  • नि:शुल्क दवाएं
  • मातृत्व सेवाएं
  • नवजात देखभाल
  • टीकाकरण
  • पोषण परामर्श
    सभी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं।

अत्याधुनिक मशीनों से 64 तरह की नि:शुल्क जांचें

यहां की आधुनिक प्रयोगशाला में उपलब्ध है—

  • डिजिटल एक्स-रे
  • अल्ट्रासाउंड
  • लिवर, किडनी, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल
  • मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, TB, मेनिन्जाइटिस
    सभी जांचें पूर्णतः नि:शुल्क।

फिजियोथैरेपी यूनिट

हड्डी, जोड़ों, नसों व पुराने दर्द का आधुनिक मशीनों से इलाज। अब तक हजारों मरीज लाभान्वित।

ब्लड स्टोरेज यूनिट

  • सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध
  • इमरजेंसी में तुरंत ट्रांसफ्यूजन सुविधा

हार्ट अटैक में त्वरित उपचार – स्टेमी प्रोजेक्ट

सीएचसी चोलापुर एक स्पोक सेंटर के रूप में कार्यरत।

  • 24×7 ECG सुविधा
  • हार्ट अटैक की तत्काल पहचान
  • लगभग ₹50,000 मूल्य का निःशुल्क जीवनरक्षक इंजेक्शन
    अब तक 12 से अधिक मरीजों की जान बचाई जा चुकी है।

ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं

ओपीडी समय:
सोमवार–शनिवार: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

विशेषज्ञ सेवाएं:

  • हड्डी रोग
  • महिला रोग
  • शिशु रोग
  • फिजिशियन
  • हृदय व मधुमेह विशेषज्ञ
  • दंत जांच
  • नेत्र जांच
  • कैंसर स्क्रीनिंग
  • एंटी-रेबीज वैक्सीन
  • ECG, BP, शुगर, रूटीन जांचें
    इमरजेंसी – 24×7

जरूरत पड़ने पर ही गंभीर मरीजों को उच्च संस्थान रेफर किया जाता है।

सुविधाओं का विस्तार — 100 बेड का अस्पताल

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड तक विस्तारित किया जा रहा है।

  • 50 बेड पर भर्ती सेवाएं शुरू
  • शेष 50 बेड की नई बिल्डिंग जल्द शुरू
  • आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी अपडेटेड

हेल्थ एटीएम और हेल्थ कियोस्क

तुरंत जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एटीएम व कियोस्क स्थापित किए गए हैं।

अधीक्षक का बयान

अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव ने कहा “शासन की मंशा के अनुरूप चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। समय-समय पर प्रशिक्षण से स्टाफ की दक्षता बढ़ाई जाती है। हर मरीज को नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।”

Leave a Comment

और पढ़ें