आईसीसी चेयरमैन जय शाह को महिला क्रिकेट को नए आयाम देने के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें महिला क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और खेल के आधुनिकरण में उनके योगदान के लिए दिया गया।
पुरस्कार ग्रहण करते हुए जय शाह ने यह सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसकी कप्तान हरमनप्रीत कौर को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट की सफलता ही उनके प्रयासों की प्रेरणा रही है।
जय शाह के कार्यकाल में महिला क्रिकेट से जुड़ी कई ऐतिहासिक पहलें लागू हुईं, जिनमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों को समान वेतन (Pay Parity), महिला आईपीएल – Women’s Premier League (WPL) की शुरुआत, क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिकरण पर बड़े सुधार शामिल हैं।










