Search
Close this search box.

किसान खेतों में लगा रहे सनी लियोनी के पोस्टर, फसलों को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसानों ने अपनी फसलों को बुरी नज़र से बचाने का एक अनोखा और चर्चा में रहने वाला तरीका अपनाया है। यहां कई किसान अपने खेतों में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के बड़े-बड़े पोस्टर लगा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के बांदा किंडी पल्ली गांव के 45 वर्षीय किसान ने 10 एकड़ में लगी फूलगोभी और पत्ता गोभी की फसल के पास सनी लियोनी का विशाल पोस्टर लगाया है। वहीं कर्नाटक के यादगीर जिले के एक किसान ने भी अपनी कपास की फसल के पास ऐसा ही पोस्टर लगाकर फसल की सुरक्षा का नायाब तरीका अपनाया है।

किसानों का मानना है कि “लोगों का ध्यान पोस्टर की तरफ चला जाता है, जिससे फसल को बुरी नज़र नहीं लगती।’’ पहले इसके लिए किसान पुतले, काले कपड़े या नींबू-मिर्च जैसी चीजों का उपयोग किया करते थे।

कुछ किसानों ने तो यहां तक दावा किया है कि इस तरीके से फसल मुरझाती नहीं, और उत्पादन भी बढ़ जाता है। हालांकि इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन किसानों के बीच यह तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें