लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि राज्य में चल रही स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान अब तक लगभग दो करोड़ 27 लाख वोटरों के नाम कटने की संभावना सामने आई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 97% SIR प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस दौरान 17% ऐसे वोटर मिले हैं जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका (Uncollectable Voters)। ऐसे नामों को हटाने की प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।
रिणवा ने स्पष्ट किया कि वोटर सूची से नाम हटाने का निर्णय पूरी तरह सत्यापन, घर-घर जांच और प्रमाणिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित हो सके।










