Search
Close this search box.

वाराणसी: पुरानी रंजिश में महिला किसान की फसल बर्बाद, टमाटर के पौधे उखाड़कर फेंके, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी: जंसा थानाक्षेत्र के गांव सरोनी में खेती-बाड़ी कर गुजर-बसर करने वाली समिता देवी पत्नी काशीनाथ के खेत में उत्पात मचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपक्षी अरविंद कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते समिता देवी के खेत में लगी टमाटर की फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया।

समिता देवी का कहना है कि जब उन्हें फसल बर्बाद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय खेत के पास अरविंद कुमार देखा गया था। जब समिता देवी ने अरविंद कुमार से इस संबंध में सवाल किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया।

घटना की सूचना तुरंत थाने में दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की अग्रिम जांच की जा रही है और संबंधित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फसल नष्ट होने से समिता देवी को आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें