Search
Close this search box.

वाराणसी: अनिल मिश्रा की घातक गेंदबाज़ी से विद्युत TRD ने विद्युत सामान्य को 69 रनों से हराया

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही वाराणसी मंडल की अंतर-विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का 13वां लीग मैच आज विद्युत TRD और विद्युत सामान्य के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विद्युत TRD ने निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। टीम की ओर से भानु प्रताप ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से शानदार 50 रन बनाए। रजनीकांत ने 9 गेंदों पर 20 रन, आनंद ने 15 गेंदों पर 19 रन और राजकुमार ने 11 गेंदों पर 17 रन का योगदान दिया।

विद्युत सामान्य की ओर से करन ने चार ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। अनिल यादव ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नीरज और रोशन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत सामान्य की टीम 89 रन पर ऑल आउट हो गई। विद्युत TRD के तेज़ गेंदबाज़ अनिल मिश्रा ने घातक स्पेल डालते हुए 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके साथ मिथुन, सुरेंद्र, वरुण, रजनीकांत और भानु प्रताप ने एक-एक विकेट लिया।

विद्युत सामान्य की ओर से संजय साहू ने 26 गेंदों पर 28 रन और भगवान यादव ने 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए विद्युत TRD के अनिल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सहायक विद्युत इंजीनियर (TRD) वीरेंद्र भारती द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें