बलिया। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 (SIR) में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले कुल 210 बीएलओ और सुपरवाइजरों को बुधवार को सम्मानित किया गया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान 175 बीएलओ और 35 सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिभागियों को शामिल किया गया—
- 357 बेल्थरारोड
- 358 रसड़ा
- 359 सिकंदरपुर
- 360 फेफना
- 361 बलिया नगर
- 362 बांसडीह
- 363 बैरिया
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 25 बीएलओ और 5 सुपरवाइजर सम्मानित किए गए, जिन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय और मानकों के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा किया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से बांसडीह (प्रथम स्थान) और सिकंदरपुर (द्वितीय स्थान) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
समारोह में एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार अख्तर एवं शशिकांत समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव









