नई दिल्ली। देश में आय और संपत्ति की असमानता रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत की कुल राष्ट्रीय आय का 65% हिस्सा सिर्फ टॉप 10% अमीर लोगों के पास है। वहीं संपत्ति के मामले में भी असमानता और गहरी है।
रिपोर्ट बताती है कि टॉप 10% आबादी देश की कुल संपत्ति के 65% हिस्से पर कब्ज़ा किए हुए है, जबकि टॉप 1% के पास ही करीब 40% संपत्ति मौजूद है।
विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ती असमानता आर्थिक संतुलन और सामाजिक ढांचे के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रही है।









