वाराणसी। भारत का पहला स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल पैसेंजर जहाज अब कमर्शियल सर्विस में उतर गया है। केंद्रीय जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाराणसी में इस पर्यावरण-अनुकूल जहाज की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाकर इसे औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया।
यह जहाज पूरी तरह से इको-फ्रेंडली, स्वच्छ और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित है। इसे ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और जलमार्गों पर प्रदूषण-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह देश में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और आने वाले समय में जल परिवहन में ऐसे और भी आधुनिक, स्वदेशी और पर्यावरण-हितैषी जहाज शामिल किए जाएंगे।









