Search
Close this search box.

वाराणसी: एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ द्वितीय पीएनएम बैठक सम्पन्न, कर्मचारी हित, संरक्षा एवं विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। एन.ई. रेलवे के वाराणसी मंडल कार्यालय में शुक्रवार को एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के साथ द्वितीय स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने की। यह बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं शाखाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, मंडल मंत्री श्री राकेश पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित वाराणसी मंडल के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि रेल संचालन में कर्मचारी यूनियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों के क्रियान्वयन से न केवल कार्यकुशलता बढ़ती है, बल्कि संरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में भी सुधार होता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी मंडल ने सभी के सहयोग से कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। रेलपथ दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। यात्री एवं माल यातायात से होने वाली आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है तथा रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में वाराणसी मंडल अग्रणी है। कर्मचारी हितों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उसी दिन ऑनलाइन समापक भुगतान, बच्चों को छात्रवृत्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाएं, एमएसीपी तथा अनुकम्पा नियुक्ति जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सजग है और सभी परिवादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। मंडल मंत्री श्री राकेश पाल ने कार्यभार के अनुरूप कार्य घंटों के पुनर्निर्धारण, ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा, रेलवे आवास, कॉलोनियों के रख-रखाव, सामुदायिक केंद्रों के मेंटेनेंस तथा ओवरटाइम भुगतान जैसे विषयों पर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।

बैठक के पहले दिन वाणिज्य, विद्युत, परिचालन, कार्मिक, इंजीनियरिंग, यांत्रिक एवं सिगनल एवं दूरसंचार विभागों से संबंधित मदों पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया गया। शेष मदों पर विभागवार चर्चा के लिए बैठक का दूसरा चरण 20 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें