Search
Close this search box.

रेणुकूट: निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस, कैरोल सॉन्ग रहे आकर्षण

रेणुकूट: नगर के प्रतिष्ठित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। समारोह का मुख्य आकर्षण कैरोल सॉन्ग प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रेजी ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन संदेश को दर्शाया गया। अंत में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं और मिठाइयों का वितरण किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: आबिदा खातून (जूही)

Leave a Comment

और पढ़ें