Search
Close this search box.

वाराणसी: बरेका में प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल ग्राउंड पर प्रथम अजय सिंह मेमोरियल 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन 28 दिसंबर 2025 को हुआ। यह टूर्नामेंट पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं बरेका कर्मचारी स्वर्गीय अजय सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया था।

प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने 3×3 बास्केटबॉल के तेज़ और प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप में अपने कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सिएट पब्लिक स्कूल विजेता रही और बरेका रनर अप रही। बालिका वर्ग में राजर्षी डोमेनेटर विजेता बनी और हूपर टीम रनर अप रही।

मुख्य अतिथि सचिव, बास्केटबॉल एवं जनसंपर्क अधिकारी, बरेका राजेश कुमार ने विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन बी.एल.डब्ल्यू. बास्केटबॉल अकादमी द्वारा किया गया। आयोजन में स्वर्गीय अजय सिंह के परिवारजन, प्रशिक्षक और खेल विशेषज्ञों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सचिव श्री राजेश कुमार ने कहा कि “यह टूर्नामेंट बरेका को खेल प्रतिभाओं के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।”

Leave a Comment

और पढ़ें