Search
Close this search box.

वाराणसी के केदार घाट पर गंगोत्री सेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे नि:शुल्क कंबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को केदार घाट पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में रहने वाले बेसहारा, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया त्रिपाठी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, वतन पाण्डेय एवं आनंद प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और इस पहल की सराहना की।

गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमन दुबे (बाबू महाराज) ने बताया कि ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह सेवा अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि शीतलहर के चलते जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना बेहद जरूरी है। कंबल वितरण जैसे प्रयासों से बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में समिति के सचिव दिनेश कुमार दुबे, प्रबंधक संदीप कुमार दुबे (सोनू), गौरव पाण्डेय, मयंक दुबे, रत्न साहनी, अमित साहनी, शंकर साहनी, नंदलाल साहनी, प्रदीप साहनी सहित कई स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें