गाजीपुर। जिले से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष ने महिंद्रा XUV300 कार की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना में अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष द्वारा लगातार महिंद्रा XUV300 कार की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ना का शिकार बनाया गया और अंततः घर से निकाल दिया गया।
थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।









