Search
Close this search box.

गाजीपुर: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार का मामला, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में भाजपा नेता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गाजीपुर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षी चालक अजीत यादव और आरक्षी सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। यह कार्रवाई बोगना गांव निवासी भाजपा भोजापुर मंडल उपाध्यक्ष खुशनारायन सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे मरदह थाना परिसर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भाजपा नेता थाने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए थाने से बाहर चले जाने को कहा।

घटना से आहत भाजपा नेता ने मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला जिला स्तर तक पहुंचा।

भाजपा भोजापुर मंडल अध्यक्ष प्रांशु सिंह सोनू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मियों पर पहले भी दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

रिपोर्ट – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें