Search
Close this search box.

वाराणसी: नियमित रूप से कराया जा रहा शौचालय की सफाई, कूड़ाघर का हो रहा सही उपयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। लोहता क्षेत्र के हरपालपुर ग्राम सभा में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान असलम बाबा के नेतृत्व में गांव में नियमित रूप से शौचालयों की सफाई कराई जा रही है तथा कूड़ाघर का सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान द्वारा समय-समय पर सफाई कर्मियों को निर्देश देकर शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाती है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके साथ ही गांव में घर-घर से कूड़ा एकत्र कर गाड़ी के माध्यम से कूड़ाघर तक पहुंचाया जा रहा है। कूड़े का निस्तारण तय स्थान पर किए जाने से गांव में गंदगी नहीं फैल रही है।

ग्रामवासियों का कहना है कि प्रधान असलम बाबा द्वारा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना हुआ है। ग्रामीण नियमित रूप से शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं और खुले में शौच की समस्या लगभग समाप्त हो गई है।

गांव में स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ाघर की समय-समय पर सफाई कराई जाती है तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की पहचान है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें