Search
Close this search box.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अविवा बेग से की सगाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी महिला मित्र अवीवा बेग (Aviva Beg) के साथ सगाई कर ली है। यह सगाई समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों ने इस खास मौके को सार्वजनिक रूप से चर्चा में न लाते हुए बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम की जानकारी केवल नजदीकी रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, सगाई समारोह शांत और पारिवारिक माहौल में हुआ, जहां दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर को लेकर चर्चा बनी हुई है, हालांकि गांधी परिवार की ओर से इसे पूरी तरह निजी मामला बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें