Search
Close this search box.

मथुरा में सनी लियोनी का न्यू ईयर शो रद्द, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

मथुरा: नववर्ष के अवसर पर मथुरा के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित होने वाला अभिनेत्री सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण आयोजकों ने यह निर्णय लिया है।

दरअसल, संत समाज ने इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा था और कार्यक्रम को निरस्त करने की मांग की थी। संतों का कहना था कि धार्मिक नगरी मथुरा में इस तरह के कार्यक्रम से जनभावनाएं आहत हो सकती हैं।

विरोध के बाद जिला प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए 31 दिसंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आयोजकों ने सनी लियोनी के शो को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें