Search
Close this search box.

गाजीपुर पीडीए सम्मान समारोह: पुनीता सिंह खुशबू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा सपा का दामन

गाजीपुर। नववर्ष के पावन अवसर के अगले दिन ग्रामसभा बेलसड़ी में आयोजित पीडीए मान-सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का आयोजन बीडीसी सदस्य चिंता विंद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा प्रभारी पुनीता सिंह खुशबू उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभापाल ने की, जबकि मंच संचालन यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने किया। इस अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने सपा नेत्री पुनीता सिंह खुशबू का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में पुनीता सिंह खुशबू ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिलाओं को 40 हजार रुपये का महिला सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “गांव की बहनों से मिलकर, उनका सम्मान पाकर मुझे अत्यंत खुशी हुई। समाज का अनुभव और मार्गदर्शन ही पार्टी को मजबूत बनाता है और एक सशक्त भविष्य की नींव रखता है।”

इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी को ग्रामीण स्तर पर नई मजबूती मिली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता सूरज राम बागी, सेक्टर प्रभारी सिंहासन यादव, सपा नेता अभिषेक यादव बिट्टू, बूथ अध्यक्ष राहुल यादव, कार्यालय प्रभारी अजय यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, उर्मिला देवी, प्रेमा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें