Search
Close this search box.

वाराणसी: ‘विशिष्ट प्रतिभावान प्रदर्शन 2026’ का भव्य आयोजन, खेलकूद व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 02 जनवरी 2026 को सेंट जॉन्स स्कूल, ब.रे.का. परिसर में “विशिष्ट प्रतिभावान प्रदर्शन 2026 – सहयोग एवं संवेदना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष प्रतिभा वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना, उनका मनोबल बढ़ाना एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अध्यक्ष फा. यूजिन जोसेफ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ किया गया। इसके उपरांत विशिष्ट प्रतिभावान बच्चों द्वारा भक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं कला प्रस्तुति जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा 160 प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर एवं 500 मीटर दौड़, शॉटपुट, आलू में पिन चुभोना, गुब्बारा फोड़ना, चम्मच दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस वार्षिक समारोह में लगभग 4000 बच्चों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मऊ, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी एवं जौनपुर जनपदों की विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर नववाणी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए सहयोगियों की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें