Search
Close this search box.

लखनऊ: भीषण ठंड को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ICSE, CBSE, UP बोर्ड सहित सभी बोर्डों के कक्षा 12 तक के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ठंड के चलते आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने फील्ड में जाकर निरीक्षण करने, जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने, खुले में सोने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और नाइट शेल्टरों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि ठंड के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बेसहारा लोगों के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे।

प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी जिलों में अलाव, रैन बसेरों और चिकित्सा सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें