वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के करोता गांव में सरकारी जमीन पर बुद्ध विहार पार्क निर्माण को लेकर विवाद के बाद शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिट्टी गिराने से रोकने पर ग्राम प्रधान दिनेश पटेल (सपा) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के पदाधिकारी, ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय जनता ने लोहता थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। करीब दो घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद एसपी रोहनिया के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने ग्राम प्रधान दिनेश पटेल को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









