वाराणसी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में बुधवार को हिंदू समाज की ओर से लोहता रामलीला मैदान से एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली शासन-प्रशासन की देखरेख में चांदपुर चौराहा तक पहुंची, जहां बांग्लादेश सरकार और मोहम्मद यूनुस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और भारत सरकार से इस मामले में सख्त से सख्त कूटनीतिक व अन्य आवश्यक कार्रवाई करने का आवाहन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्व समुदाय से भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और इन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









